सभी मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरे अनिवार्य

हरिद्वार

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त देवभूमि 2025” अभियान को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ।

थाना पिरान कलियर क्षेत्र में दिनांक 03.08.2025 को नगर पंचायत कलियर, धनौरी, ईमलीखेड़ा सहित आसपास क्षेत्रों के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ चौकी धनौरी पर एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान मेडिकल संचालकों को बताया गया कि ड्रग्स और नशीली दवाओं का दुरुपयोग युवाओं को गहरी तबाही की ओर धकेल रहा है। इन पदार्थों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सभी को सजग रहना आवश्यक है।

सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को सख़्त हिदायत दी गई कि वे किसी भी प्रकार की नशीली दवा या इंजेक्शन डॉक्टर के विधिवत परामर्श के बिना न बेचें, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त मेडिकल स्टोर संचालकों से ड्रग्स लेने वाले संदिग्ध युवाओं की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया। सभी दुकानों पर CCTV कैमरे लगाए जाने हेतु अनिवार्य निर्देश भी दिए गए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा सके।

Related Posts

कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन ने शुरू की तैयारियां: मेला नियंत्रण भवन में विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित

  *हरिद्वार, 28 अप्रैल 2026* आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सीसीआर सभागार में कुंभ मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के…

विगत एक दिन में 199.60 मीटर पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण

  *हरिद्वार 28 अप्रैल 2026* हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *