जनपद में स्वच्छता अ​​भियान की सफलता के लिए ​सुझाव एवं शिकायत भी कर सकेंगे आमजन

*हरिद्वार 21 दिसम्बर 2025*

मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने अवगत कराया है कि जनपद में वृहद स्वच्छता अ​भियान के सफलता के लिए किसी भी व्यक्ति के सुझाव एवं किसी शिकायत एवं समस्या के लिए जिला​धिकारी मयूर दी​क्षित के निर्देशन में विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने अवगत कराया कि कन्ट्रोल रूम के सफल संचालन के लिए विकास भवन के कई विभागों के कर्मियों के आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं जिनकी रोस्टरवार डियूटी लगाई गई है। इस मोबाइल नंबर 8273371714 पर जनपद व अन्य कोई भी नागरिक अपने सुझाव के साथ ​शिकायत भी कर सकेंगे।
उन्होंने अवगत कराया कि कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी सी.एम.त्रिपाठी स्वजल को बनाया गया है ​ एवं इसकी मॉनिटरिंग जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश द्वारा की जाएगी।
वृहद स्वच्छता अ​भियान में नागरिक इस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8273371714 पर ​शिकायत और सुझाव देंगे । अ​भियान के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी गंदगी अगर है तो इसकी सूचना दी जाएगी। इस नंबर पर मिली ​शिकायतों को कंट्रोल रूम द्वारा संबं​धित विभाग को सूचित किया जाएगा। शहर में होगा तो नगर निगम समेत अन्य जिम्मेदार को ग्रामीण में होगा तो ब्लॉक स्तर से लेकर जिला पंचायत और ग्राम पंचायतों को स्वच्छता के लिए तत्काल निर्दे​शित किया जाएगा।
कंट्रोल रूम कार्य दिवस में मिलने वाली सूचनाओं और सुझाव की रिपोर्ट बनाकर जिला​धिकारी को अवगत कराया जाएगा।
उन्होंने यह भी अवगत कराया कि जिला​धिकारी मयूर दीक्षित की मंशा है कि स्वच्छता का वृहद अ​भियान न केवल सीमित समय के लिए है, ब​ल्कि इसे अनवरत जारी रखने के लिए यह प्रयास किया गया है। इसके तहत समय-समय पर वस्तु​स्थिति की रिपोर्ट भी मिलती रहेगी। इसमें जन सहभागिता और जागरूकता ही जिले और प्रदेश को स्वच्छ बनाने में सार्थक साबित होगा इसमें विभागों को विशेष तौर पर निर्दे​शित किया गया है।

Related Posts

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 7 ऑटो/विक्रम एवं 10 ई-रिक्शा सीज, 30 वाहनों के चालान

*हरिद्वार, 12 जून 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार जनपद में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परिवहन नियमों का प्रभावी अनुपालन कराने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *