एचईसी कॉलेज के एनएसएस इकाई के स्वंयसेवियों द्वारा स्वच्छता अभियान

दिनांक 17.12.2024

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार की एनएसएस इकाई के स्वंयसेवियों ने आज स्पर्श गंगा अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत नक्षत्र वाटिका, कनखल के समीप घाट पर सफाई अभियान चलाया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री उमराव सिंह ने बताया कि स्वच्छता अभियान के साथ साथ स्वंयसेवियों ने नुक्कड नाटिका के माध्यम से गंगा की स्वच्छता एवं अविरलता को बनाये रखने हेतु आम जनमानस में संदेश दिया। 

इस अभियान में कार्यक्रम अधिकारी ने समस्त राष्ट्र्ीय सेवा योजना के स्वंयसेवकों को नमामि गंगे अभियान के संदर्भ में विस्तारपूर्वक बताया ओर यह भी बताया कि इस दिवस का प्रारम्भ पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड डा0 रमेश पोखरियाल निशंक जी ने किया था। इस अवसर पर संयम, सौम्या, अभिषेक, करणजीत, गौरांशी, देवांश, मुस्कान पाल, खुशी धीमान आदि स्वंयसेवी उपस्थित थे।

Related Posts

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु यूपीसीएल प्रतिबद्ध : प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी

देहरादून उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज उपभोक्ता शिकायतों के प्रभावी,…

ओवरचार्जिंग के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, 25 वाहनों का चालान एवं 5 वाहन सीज़.

  *हरिद्वार, 13 जुलाई, 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में ई-रिक्शा एवं ऑटो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *