चीला वन परिसर, चीला रेंज, राजाजी टाइगर रिजर्व में एक जन जागरूकता कार्यक्रम

आज दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत हाथी दिवस के अवसर
पर मुख्य अतिथि माननीय वन मंत्री, उत्तराखण्ड़, श्री सुबोध उनियाल जी की गरिमामयी उपस्थिति
में चीला वन परिसर, चीला रेंज, राजाजी टाइगर रिजर्व में एक जन जागरूकता कार्यक्रम का
आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री ओम प्रकाश जमदग्नि उपाध्यक्ष, पारिस्थितिकीय पर्यटन
सहाकार परिषद, डा0 समीर सिंह, प्रमुख वन संरक्षक ;भ्व्थ्थ्द्ध उत्तराखण्ड़, श्री रंजन कुमार मिश्र,
प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव)/मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उत्तराखण्ड़, श्री धीरज पाण्डेय, मुख्य
वन संरक्षक गढ़वाल, डा0 कोको रोसे, निदेशक/वन संरक्षक, राजाजी टाईगर रिजर्व, श्री
स्वपनिल अनिरूद्ध प्रभागीय वनाधिकारी, हरिद्वार, डब्लू0डब्लू0एफ0 के प्रतिनिधी, रेलवे विभाग के
कर्मचारी, दिव्य भारत शिक्षा मन्दिर के छात्र-छात्रऐं तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित
थे।
जन जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत डब्लू0डब्लू0एफ0 के प्रतिनिधी डा0 अनिल कुमार सिंह
द्वारा हाथी कोरीडोर के महत्ता पर एवं राजाजी टाईगर रिजर्व के वरिष्ठ पशुचिकित्सक डा0
विवेकानन्द सत्ती द्वारा चीला हाथी शिविर की विभिन्न गतिविधियों पर प्रस्तुतिकरण किया गया।
इस अवसर पर मा0 वन मंत्री जी द्वारा चीला हाथी शिविर मंे कार्यरत कर्मचारियों को उनकी
उत्कृष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त माननीय वन मंत्री जी द्वारा
भारतीय रेलवे के लोको पायलटों तथा उनके सहायकों को भी वन्य प्राणियों के सुरक्षा हेतु उनके
विशिष्ट योगदान के लिये सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मानव वन्यजीव सह-अस्तित्व
जागरूकता के क्रम में रखे गये वाद-विवाद तथा चित्रकला प्रतियोगिता में दिव्य भारत शिक्षा
मन्दिर से चयिनित छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिये भी सम्मानित किया गया
है।
कार्यक्रम के दौरान मा0 वन मंत्री जी द्वारा मानव वन्यजीव सं
घर्ष न्यूनीकरण हेतु वन विभाग द्वारा
किये जा रहे कार्यो में जन सहाभगिता बढाने हेतु अपील की गयी। साथ ही मा0 मुख्यमंत्री
महोदय द्वारा मानव वन्यजीव संघर्ष में मानव क्षति के दौरान दी जाने वाली अनुग्रह राशि को छः
लाख से बढ़ाकर दस लाख किये जाने की सराहना की गई। मां0 वन मंत्री जी ने चीला हाथी
शिविर में कार्यरत कर्मचारियों की वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने पर

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *