राज्य सम्मेलन में आने को मुख्यमंत्री ने भरी हामी

देहरादून।
उत्तराखंड गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आवास में मुलाकात की। मुख्यमंत्री को महासंघ के राज्य स्तरीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति दिए जाने के लिए आमंत्रण पत्र दिया गया।मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में शामिल होने पर अपनी सहमति दे दी है। महासंघ में सहमति मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
महासंघ के राज्य संयोजक जगत मर्तोलिया के नेतृत्व में महासंघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात की। मातारानी का शाल तथा पौध देकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया।
महासंघ की ओर से मुख्यमंत्री को 26 अक्टूबर को प्रस्तावित राज्य सम्मेलन में मुख्यमंत्री अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौपा गया। महासंघ ने मुख्यमंत्री द्वारा आजादी के 100 वर्ष होने पर उत्तराखंड विजन पत्र 2047 में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका तय किए जाने का अनुरोध किया गया।
महासंघ 26 अक्टूबर को देहरादून के मुख्य सेवक सदन में प्रस्तावित एक दिवसीय राज्य सम्मेलन आयोजित कर रहा है। राज्य सम्मेलन में उत्तराखंड के 13 जनपदों से 400 से अधिक विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन में उत्तराखंड के भीतर कार्यरत गैर सरकारी संगठनों के लिए राज्य में एक पॉलिसी तय किए जाने का मसौदा भी मुख्यमंत्री को सौपा जाना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सम्मुख महासंघ गैर सरकारी संगठनों के सम्मुख आ रहे ज्वलंत समस्याओं को भी रखेगा।
राज्य संयोजक जगत मर्तोलिया ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में गैर सरकारी संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तराखंड राज्य के 7791 ग्राम पंचायतों में संगठनों की पहुंच बनी हुई है। समुदाय के साथ वर्षों से कार्य कर रही संस्थाएं उत्तराखंड के संवर्धन, संरक्षण और विकास में सरकार के साथ मिलकर उत्तराखंड को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते है। इस अवसर पर रामपाल सिंह बिष्ट, राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल शास्त्री, प्रकाश रमोला, इंदू नेगी, रक्षेन्दू वर्धन, अक्षत सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *