राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह पर ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना, हरिद्वार द्वारा ₹1.78 करोड़ से अधिक की धनराशि का चेक वितरण

 

हरिद्वार, 08 नवम्बर 2025।
राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह के शुभ अवसर पर आज जनपद हरिद्वार में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना, उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति, ग्राम्य विकास विभाग के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद के सभी विकासखंडों के क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को अल्ट्रापुअर, सीबीओ बेस्ड, फार्म एवं नॉन-फार्म गतिविधियों हेतु कुल ₹1,78,03,000 (एक करोड़ अठहत्तर लाख तीन हजार रुपये) की धनराशि के चेक वितरित किए गए।

विकासखंडवार वितरण विवरण इस प्रकार है —

बहादराबाद विकासखंड : ₹52,33,000

खानपुर विकासखंड : ₹17,30,000

लक्सर विकासखंड : ₹39,75,000

नारसन विकासखंड : ₹45,90,000

रुड़की विकासखंड : ₹22,75,000

विकासखंड बहादराबाद का चेक तहसील हरिद्वार स्थित ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राज्य मंत्री माननीय श्री ओमप्रकाश जमदग्नि जी, जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय श्री राजेंद्र सिंह उर्फ किरण चौधरी एवं हरिद्वार नगर निगम की महापौर माननीय श्रीमती किरण जैसल जी द्वारा लाभार्थी समूहों के क्लस्टर लेवल फेडरेशन को प्रदान किया गया।
तथा विकासखंड खानपुर एवं लक्सर का चेक तहसील लक्सर के सभागार में राज्य मंत्री माननीय श्री ओमप्रकाश जमदग्नि जी, निवर्तमान चेयरमैन लक्सर माननीय श्री अमरीश गर्ग जी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र चौधरी जी द्वारा लाभार्थी समूहों के क्लस्टर लेवल फेडरेशन को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी हरिद्वार, जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना, सहायक प्रबंधक श्री अमित शर्मा सहित परियोजना टीम एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के इस प्रयास का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को आत्मनिर्भर बनाना, महिला स्व-सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा कृषि एवं गैर-कृषि आधारित उद्यमों को सुदृढ़ कर ग्रामीण आजीविका के अवसरों का विस्तार करना है।

Related Posts

कुंभ मेला-2027 : तैयारी को लेकर मेला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन योजनाओं का निरीक्षण और मौके पर समीक्षा का सिलसिला जारी

  *हरिद्वार, 16 मई 2026* कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को सुव्यवस्थित व समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए मेला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। मेला प्रशासन ने…

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनातीः डा. धन सिंह रावत

  देहरादून, 16 मई 2026 राज्य के सभी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर एक सप्ताह के भीतर तैनाती की जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *