एचईसी कालेज के छात्रों ने राज्य आंदोलनकारी सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के एनएसएस स्वंयसेवियों ने राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। हरिद्वार जिला प्रशासन के द्वारा राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह के अवसर पर आज राज्य आंदोलनकारी सम्मान दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज, हरिद्वार के सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि हरिद्वार जिलाधिकारी श्री मयूर दिक्षित, मेयर हरिद्वार किरण जैसल आदि समेत प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित थे। इस आयोजन में रेड्क्रास सोसायटी के सक्रेटरी डा0 नरेश चौधरी एव एनएसएस जिला समन्वयक डा0 एस.पी.सिंह के मार्गदर्शन में एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के एनएसएस स्वंयसेवियों द्वारा उत्तराखण्ड लोक संस्कृति पर एक लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया, इस प्रस्तुति में खुशी सिंघल, खुशी थापा, वंशिका, वैष्णवी, कशिश आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम में स्वंयसेवियों के साथ संस्थान के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री उमराव सिंह, विभागाध्यक्ष रितु मोदी एवं दीपशिखा बोहरा उपस्थित रहे।

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *