उमस भरी गर्मी के बीच यातायात व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रहे जवानों के बीच पहुंचे कप्तान

हरिद्वार 

प्रगतिशील चारधाम यात्रा एवं बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों के बीच भारी संख्या में श्रद्धालुगण एवं तीर्थ यात्री निजी एवं सार्वजनिक वाहनों से हरिद्वार पहुंच रहे हैं। ऐसे में यातायात को सुव्यवस्थित बनाकर यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना करने के लिए पुलिस के जवान लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लिंक मार्गों पर कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।

पसीने से तरबतर जवानों की वर्दी की पीछे छुपी जवानों की मेहनत को समझते हुए एवं ड्यूटी के प्रति उनकी निष्ठा और उत्साह को बनाए रखने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल आज शहर क्षेत्र के दौरे पर निकले।

इस दौरान श्री डोबाल द्वारा रानीपुर मोड़, शंकराचार्य चौक आदि स्थानों पर ड्यूटी कर रहे यातायात, थाना पुलिस एवं पैरामिलिट्री के जवानों को पानी की बॉटल, शीतल पेय, केले, बिस्किट आदि सामग्री के पैकेट वितरित किए तथा जवानों द्वारा की जा रही मेहनत को सराहा।

Related Posts

प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल ने की कड़ी कार्यवाही-तत्काल प्रभाव से अवर अभियन्ता निलम्बित

  दिनांकः 17 अगस्त, 2026 दिनांक 16 अगस्त, 2026 की शाम को खदरी ग्रामसभा में तेज वर्षा के बीच टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला…

कुंभ से पहले बदल रही हरिद्वार की तस्वीर, निर्माण कार्यों में तेजी के मेलाधिकारी ने दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 17 अगस्त 2026* आगामी कुंभ मेला-2027 में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए हरिद्वार के प्रमुख मार्गों, पुलों और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *