कड़क लहजे में दिखे कप्तान डोबाल, लापरवाह प्रभारियों को कड़ी फटकार

हरिद्वार 

*आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर किया गया मंथन*

सैनिक सम्मेलन के पश्चात एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में जनपद पुलिस मुख्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में माह मई की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान श्री डोबाल द्वारा माह मई में घटित अपराधों के अनावरण की समीक्षा करते हुए लंबित चल रहे बड़े मामलों के शीघ्र अनावरण के लिए मातहत ऑफिसर्स के साथ विस्तृत चर्चा की।

विवेचना में लापरवाही प्रदर्शित होने पर सख्त रुख अपनाते हुए श्री डोबाल द्वारा लापरवाह थानेदारों को जमकर फटकार लगाई। श्री डोबाल द्वारा स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि अधिकार अपने साथ जिम्मेदारियां भी लेकर आता है, जिम्मेदार बनें या फिर विभागिय कार्यवाही के लिए तैयार रहें। जनपद में नियुक्त क्षेत्राधिकारियों से मुखातिब होते हुए श्री डोबाल द्वारा उन्हे आवंटित थानों में दर्ज मुकदमों की विवेचनाओं पर नजर बनाए रखने एवं विवेचना में लापरवाही प्रदर्शित होने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार सख्त विभागिय कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी द्वारा हत्या सहित विभिन्न मामलों में चुस्त-दुरुस्त कार्यवाही करने और क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित न होने देने पर कई थानेदारों की प्रशंसा भी की तथा विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा गया।

तुलनात्मक रुप से पिछले कुछ माह के बजाए मई माह में वाहन चोरी के प्रकरणों में गिरावट आने एवं चुराए गए वाहनों की रिकवरी में बढ़ोत्तरी दर्ज होने पर कुछ थानेदारों को शाबाशी देते हुए श्री डोबाल द्वारा सभी से इस ओर अपना फोकस बनाने एवं ऐसे तत्वों को दबोचने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। नशीली दवाओं की बिक्री एवं तस्करी पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने पर संबंधित थाना प्रभारियों की सराहना की गई तथा समस्त थानाध्यक्षों को और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

दिनांक 31.05.2025 से मुख्यालय स्तर पर शिक्षण संस्थानों के 100 गज की परिधि में तंबाकू उत्पाद, शराब आदि मादक पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध प्रचलित अभियान की समीक्षा करते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर और अधिक कसरत करने के लिए कहा गया।

बरामद एवं शेष गुमशुदा बालक-बालिकाओं की थानावार सूची की समीक्षा करते हुए श्री डोबाल द्वारा एएचटीयू प्रभारी सहित सभी थाना प्रभारियों को मानव तस्करी के मामलों में गंभीर होकर कार्यवाही करने तथा डाटा को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

Related Posts

निर्विरोध चुनाव होना कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय और संगठन की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार। ज्वालापुर और मंगलौर की सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के निर्विरोध चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के साथ डायरेक्टरों का सम्मान वेद मंदिर आश्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने…

ग्रामोत्थान रीप परियोजना के कार्यों की प्रगति समीक्षा

  *हरिद्वार 24 मई 2026* ग्रामोत्थान रीप परियोजना के कार्यों की प्रगति समीक्षा FAD के Country Director, Mr. James Marc Shields के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का भ्रमण कर किया गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *