कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावित क्षेत्र भीतरली गांव का दौरा कर अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़क का किया स्थलीय निरीक्षण

 

देहरादून, 23 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भीतरली गांव का दौरा कर अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने मौके पर मौजूद पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को अधिक से अधिक टीमें लगाकर शीघ्रता से अवरुद्ध मार्ग को खोलने और पुनर्निर्माण कार्यों को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित क़िमाड़ी क्षेत्र का भी जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय जनता की कठिनाइयों को देखते हुए कार्य शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और बुनियादी सुविधाओं की बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि कार्य की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।
इस अवसर पर पीएमजीएसवाई के अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *