कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में किया ध्वजारोहण

 

गैरसैंण/देहरादून, 15 अगस्त 2025

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कैबिनेट मंत्री एवं चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर मंत्री डॉ. रावत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, एकता और सेवा भावना को दृढ़ करने का अवसर है, जो हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य मंचन जैसी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया और वातावरण देशभक्ति के उल्लास से सराबोर हो गया।

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *