26 जुलाई, 2025 तक विवाह पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क किया गया है।

उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता लागू होने की तिथि से विवाह का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। जिसके लिए पंजीकरण शुल्क रु0 250.00 (दो सौ पचास रुपये) निर्धारित किया गया था। आर्थिक कारणों से कोई भी नागरिक अपने अधिकार से वंचित न हो, के दृष्टिगत उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिनांक 06 जून, 2025 को जारी अधिसूचना के द्वारा समान नागरिक संहिता नियमावली उत्तराखण्ड-2025 के अन्तर्गत ऐसे नागरिक जिनका विवाह इस संहिता (दिनांक 27 जनवरी 2025) के लागू होने से पूर्व हुआ हो, इसके लिए दिनांक 26 जुलाई, 2025 तक विवाह पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क किया गया है।
श्रीमति आकांक्षा कोण्डे, मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी, यू0सी0सी0, हरिद्वार द्वारा सभी जनपद वासियों से अपील की गयी है कि उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता के अन्तर्गत सभी पात्र व्यक्ति अपने विवाह का पंजीकरण अवश्य करवायें।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *