एचईसी कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन

 दिनांक 08.10.2025

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार की राष्ट्र्ीय सेवा योजना इकाई द्वारा आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री उमराव सिहं ने बताया कि ये रक्तदान शिविर जीवन चैरिटेबल ब्लड सैण्टर, रूडकी के सौजन्य से कराया गया। ब्लड बैंक टीम में मुख्य आयोजक हर्षित सैनी, अलका वर्मा व डा0 वंश त्यागी, अमित सैनी, वंशिका गोस्वामी, अक्षत सैनी मेडिकल स्टॉफ उपस्थित थे। मेडिकल स्टॉफ ने संस्थान के इच्छुक स्वंयसेवियों व शिक्षकगणों का ब्लड ग्रुप व एचबी टैस्ट कर रक्तदान की अनुमति दी।
कार्यक्रम अधिकारी व संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने संयुक्त रूप से रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिये स्वंयसेवियों और शिक्षकों को शुभकॉमनाएं दी। स्वंयसेवियों के साथ श्री उमराव सिंह, राहुल शर्मा, ललित जोशी, शशांक आदि कॉलेज के शिक्षक व स्टॉफ आदि ने भी रक्तदान किया।
इस आयोजन में स्वंयसेवियों के साथ मिनाक्षी सिंघल, सपना सकलानी, रीना पेटवाल, मनीष , पूजा चौहान, अकांक्षा, राजा मनीष, शुभांगी आदि शिक्षक व स्टॉफगण उपस्थित रहे।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *