प्रेम नगर आश्रम घाट पर हरित योग: प्रकृति और आध्यात्म का सुंदर संगम

 

हरिद्वार, 2 जून। मां गंगा के पावन तट प्रेम नगर आश्रम घाट की सुरम्य वादियों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अंतर्गत ‘हरित योग कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर योग सत्र के साथ-साथ फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण भी किया गया, जिससे कार्यक्रम का संदेश केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी व्यापक रूप से फैला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने की, जबकि सह-अध्यक्षता जिला नोडल अधिकारी (राष्ट्रीय आयुष मिशन) डॉ. अवनीश उपाध्याय ने निभाई। कार्यक्रम में डॉ. घनेन्द्र वशिष्ठ (नोडल अधिकारी, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025) और डॉ. विकास दुबे ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया।

योग सत्र का सफल संचालन डॉ. नवीन दास और डॉ. आरती पाठक के निर्देशन में किया गया। गंगा की पावन लहरियों के बीच जब साधकों ने योगाभ्यास किया, तो वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती मोनिका सैनी (निगम पार्षद, हरिद्वार) थीं। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी हरि संतोषानंद जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में महात्मा त्रेतानंद जी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास डॉ. घनेन्द्र वशिष्ठ के निर्देशन में कराया गया। सभी अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन के माध्यम से योग और प्रकृति के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में गंगा तट पर विभिन्न फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया, जो हरियाली के साथ एक स्थायी स्मृति के रूप में रहेगा। समापन पर सभी योग साधकों एवं अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर मीना शर्मा, विजय रयाल, मोनिका सालियर, सुनील, पुष्पा चौधरी, प्रदीप, कोमल (पंचकर्म सहायक), शालिनी, विजय कुमार और अमर सिंह सहित अनेक विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।    

Related Posts

हरिद्वार में नगर आयुक्त द्वारा औचक निरीक्षण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने के निर्देश

हरिद्वार आज दिनांक 2 मई 2026 को जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार (आईएएस) द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख घाट एवं मार्गों का औचक…

कुंभ मेला-2027: यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस

  *हरिद्वार, 02 मई 2026* हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले को सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मेला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को और तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *