प्रबन्धन से बार बार अनुरोध करने के बावजूद भी पदोन्नति की कोई कार्यवाही नहीं ।

 

आज दिनांक 30/05/2025 को उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड प्रबंधन पूर्व में हुई डीपीसी पर ससमय पदोन्नति आदेश के सम्बंध में एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक हुई।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रबन्धन से बार बार अनुरोध करने के बावजूद भी पदोन्नति की कोई सार्थक कार्यवाही धरातल पर नज़र नहीं आ रही है।

पूर्व में प्रेषित पत्र में प्रबंधन को यह भी अवगत कराया जा चुका है कि दिनांक 31/05/2025 को अधिशासी निदेशक के पद पर कार्यरत अभियंता सेवानिवृत्त हो रहे हैं, अतः तदनुसार एक महाप्रबंधक, उपमहाप्रबंधक, अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता की उच्चतर पदों पर पदोन्नति दिनांक 31/05/25 को की जानी आवश्यक है।

पदाधिकारियाओं ने यह भी चर्चा कि एसोसिएशन हमेशा से ही वार्ता के माध्यम से एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात कहता आया है, एवं इसी क्रम में दिनांक 21/05/25 को प्रबन्धन के साथ हुई वार्ता में प्रबंधन द्वारा एसोसिएशन को आश्वस्त किया था कि ससमय पदोन्नति के आदेश निर्गत कर दिये जाएँगे।

एसोसिएशन के समस्त सदस्यों द्वारा गहन चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि ससमय पदोन्नति आदेश निर्गत नहीं होते है, तो उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन के सभी सदस्यों को यूजेवीएनएल मुख्यालय में जल्द ही आंदोलनात्मक कार्यवाही यथा अनिश्चितकालीन धरने हेतु विवश होना पड़ेगा ।

आज की बैठक में सर्वश्री ई० वाई एस तोमर, ई० विवेक राजपूत, ई० राहुल चानना, ई० सौरभ पांडेय, ई० अमित रंजन, ई० मुकेश कुमार, ई० अनुज, ई० अमित, इत्यादि अन्य अभियंता मौजूद रहे।

 

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *