कांवड़ यात्रा उपरांत हरिद्वार की सफाई में आदर्श युवा समिति की प्रेरक भूमिका

हरिद्वार, 26 जुलाई 2025 उत्तर भारत की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक ’कांवड़ यात्रा 2025 के सफल संपन्न होने के पश्चात हरिद्वार नगरी में उत्पन्न सफाई संबंधी चुनौतियों को दृष्टिगत रखते हुए, जिला अधिकारी महोदय के निर्देशन में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान जिला आपदा प्रबंधन विभाग, हरिद्वार एवं आदर्श युवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 26 जुलाई 2025, को विश्वकर्मा घाट, निकट प्रेम नगर आश्रम, हरिद्वार’ में संपन्न हुआ।
यह अभियान कांवड़ मेला क्षेत्र में आए श्रद्धालुओं के जाने के बाद छोड़े गए कूड़े-कचरे और गंदगी को हटाकर क्षेत्र को पुनः स्वच्छ, सुरक्षित और सौंदर्यपूर्ण स्वरूप प्रदान करने की मंशा से किया गया। इस पुनीत कार्य में आदर्श युवा समिति के समस्त कार्यकर्ताओं ने तन-मन से सहभागिता करते हुए घाट की सफाई की, कचरे का समुचित निष्पादन किया और स्वच्छता के महत्व को लेकर स्थानीय नागरिकों को भी जागरूक किय।
इस अवसर पर आदर्श युवा समिति के सचिव श्री दलमीर सिंह जी ने कहा।
हरिद्वार केवल एक तीर्थनगरी नहीं, अपितु हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का अमूल्य प्रतीक है। ऐसे में कांवड़ यात्रा जैसे विराट धार्मिक आयोजनों के उपरांत उत्पन्न होने वाली सफाई संबंधी चुनौतियों को सामूहिक उत्तरदायित्व के रूप में लिया जाना चाहिए। आदर्श युवा समिति इस दृष्टिकोण को आत्मसात करते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस कार्य में सम्मिलित हुई है।
इस अभियान में आदर्श युवा समिति के कई समर्पित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से
नितिन बडोनी, अनमोल सिंह, आशीष कुमार, विपिन कुमार, रेखा रानी, रंजन कुमार, सोनिया, शिखा, विजया, पवन सैनी, राहुल कुमार, सुनीता, ज्योति, उजमा, पूजा धीमान, शिप्रा, एवं रवि कान्त आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ घाट क्षेत्र की सफाई कर यह सिद्ध किया कि सामूहिक प्रयासों से किसी भी चुनौती को सहजता से पार किया जा सकता है।
आदर्श युवा समिति का यह प्रयास केवल एक सफाई अभियान नहीं, बल्कि स्वच्छ भारत मिशन के मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है। संस्था का उद्देश्य हरिद्वार को न केवल धार्मिक बल्कि स्वच्छ, सुंदर, और पर्यावरण-संवेदनशील शहर के रूप में विकसित करना है। समिति भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में समान उत्साह और उत्तरदायित्व के साथ सक्रिय भागीदारी निभाती रहेगी।

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *