एक संकल्प, एक बदलाव: रीना की प्रेरणादायक कहानी

हरिद्वार 
हरिद्वार जनपद के इकबालपुर गांव की निवासी श्रीमती रीना एक साधारण महिला थीं, जिनका जीवन कभी दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर था। परिवार सहित एक छोटे से कमरे में गुजर-बसर करना उनके लिए एक चुनौती भरा कार्य था। लेकिन दृढ़ संकल्प और “ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना” के सहयोग से उन्होंने अपने जीवन की दिशा बदल दी।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में ग्रामोत्थान परियोजना द्वारा किए गए सर्वेक्षण में रीना की आर्थिक स्थिति का आकलन किया गया और उन्हें “अल्ट्रा पुअर पैकेज” के अंतर्गत शामिल किया गया। इस योजना के तहत उन्हें ₹35,000 का दो वर्ष के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया गया, साथ ही उन्होंने स्वयं की ओर से ₹5,000 का योगदान भी किया। इस सहयोग से रीना ने सिलाई और कॉस्मेटिक की दुकान शुरू की।
आज रीना की दुकान अच्छी चल रही है। वह कपड़े सिलकर और सौंदर्य उत्पाद बेचकर प्रतिमाह ₹6,000 से ₹7,000 की आय अर्जित कर रही हैं, जो उनकी पुरानी आय से कई गुना अधिक है। वह “राधा स्वयं सहायता समूह” की सक्रिय सदस्य होने के साथ-साथ प्रतिज्ञा महिला ग्राम संगठन और मंगलमय बहुउद्देश्यीय स्वायत्त सहकारिता से भी जुड़ी हैं।
रीना की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन, वित्तीय सहायता और आत्मविश्वास से कोई भी महिला आत्मनिर्भर बन सकती है। यह कहानी न केवल ग्रामोत्थान परियोजना की सफलता को दर्शाती है, बल्कि उत्तराखंड में ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण का भी उज्ज्वल उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *