उत्तराखण्ड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन / आकाशीय बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की गयी है ।

हरिद्वार : उप जिलाधिकारी / प्रभारी अधिकारी आपदा प्रबंधन  सुश्री नूपुर वर्मा ने अवगत कराया है कि  मौसम विज्ञान केन्द, देहरादून द्वारा दिनांक 13.09.2022 को सायं 5:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 15.09.2022, 16.09.2022 एवं दिनांक 17.09.2022 को उत्तराखण्ड राज्य के कुमांऊ क्षेत्र एवं इससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कहीं-कहीं अत्यन्त भारी वर्षा होने के साथ राज्य के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है तथा उत्तराखण्ड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन / आकाशीय बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की गयी है ।

सुश्री वर्मा ने बताया है कि ऐसी स्थिति में सम्भावित आपातकालीन स्थिति / आपदा की सम्भावना के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों आदि को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुये सावधानी, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाये, किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाये,  आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में  रहेंगे,  NH. PWD, PMGSY, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगेl

उप जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि समस्त राजस्व उपनिरीक्षक ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे, समस्त बाढ़ चौकी, तहसील, चौकी / थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे, समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC / राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, टोल फ्री नं0 1070, 8218867005 एवं जिला आपाताकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार के दूरभाष नम्बर- 01334-223999, 1077 (टोल फ्री) 7055258800 पर तत्काल दर्ज करायेगें । इस अवधि में किसी भी अधिकारी / कर्मचारी के मोबाईल / फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे तथा इस अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जायें तथा इस अवधि में नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवर्टो के अवरोधों को दूर किए जाने के निर्देश संबंधित  को दिये गए हैंl

Related Posts

20 मई, बुधवार, को सार्वजनिक अवकाश घोषित

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी जी की अंत्येष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी। राज्य सरकार द्वारा 20 मई, बुधवार, को सार्वजनिक अवकाश घोषित…

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तैयारियां तेज

  *हरिद्वार 19 मई 2026* जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु नामित किए गए नोडल/सहायक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *