नेहरू युवा केन्द्र में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ

 

 हरिद्वार-आज हिंदी दिवस के उपलक्ष में नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार व नमामि गंगे परियोजना एवं परस्परं युवा मंडल के तत्वधान में हिंदी दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अनेक स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया, आयोजन में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित लेखा एवं कार्यक्रम सहायक धर्म सिंह रावत जी के द्वारा हिंदी दिवस की स्थापना की रूपरेखा को समझाते हुए युवाओं को संबोधित किया एवं इसी क्रम में जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य जी ने भी युवाओं को हमारी मातृभाषा हिंदी का महत्व बताते हुए युवाओं को हिंदी को जानने एवं प्रयोग में लाने हेतु प्रेरित किया , आयोजन में स्वयंसेवी भावना ,चेतना, सदक्ष पाराशर ,सीमा ,प्रियंका, कल्लू सिंह , राज ,यश , कुशाग्र, राघव, गार्गी आदि उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

Related Posts

एआरटीओ (प्रशासन) द्वारा ई-रिक्शाओं की औचक जांच, ओवरचार्जिंग एवं ओवरलोडिंग पर तीन ई-रिक्शा सीज

  *हरिद्वार, 10 जून 2026* सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत हरिद्वार में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की…

सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा निरंतर की जा रही है कार्यवाही

  *हरिद्वार 10 जून 2026* अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *