जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 987 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित

 

*हरिद्वार 28 जनवरी 2026*

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ की अध्यक्षता में विकास खंड रूड़की के न्याय पंचायत तांशीपुर पंचायत भवन परिसर तांशीपुर में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में 1108 लोगों को विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र निर्गत किए गए तथा 987 लोगों विभिन्न विभागों की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस शिविर में 6273 लोगों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देशराज कर्णवाल, उपाध्यक्ष, (राज्यमंत्री स्तर) समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 67 समस्याएं दर्ज कराई गईं। पानी की टंकी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत विभाग के बिल, जलभराव, चकरोड़, साफ-सफाई तथा राजस्व भूमि से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं।
इनमें से लगभग 34 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा किया गया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु उन्हें संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवसियो की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए और जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे।

इस अवसर पर विधायक झबरेडा वीरेंद्र जाति,प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा अनीस गौड़ मंडल अध्यक्ष भाजपा आशीष कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य ओम सिंह,अंकुर कुमार ,खंड विकास अधिकारी लक्सर सुमन कोटियाल सहित समस्त ग्राम प्रधानगण,पंचायत सदस्यगण ,अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Related Posts

30 जून के सूर्यास्त के बाद हरिद्वार में आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर पूर्ण रोक*

  *हरिद्वार, 27 जून 2026* वर्षा ऋतु के दौरान गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने जनपद में संचालित…

पतंजलि विश्वविद्यालय ने शिक्षा को पुस्तकों से आगे बढ़ाकर जीवन से जोड़ने का कार्य किया- डॉ. धन सिंह रावत

हरिद्वार, 27 जून 2026। पतंजलि विश्वविद्यालय एवं पतंजलि अनुसंधान संस्थान हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक माह के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम-2026 का आज भव्य एवं गरिमामय समापन समारोह सम्पन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *