02 अनुवादकों एवं 08 अधिकारियों को सूचना अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

 देहरादून-महानिदेशक सूचना श्री रणवीर सिंह चौहान द्वारा जारी आदेश के क्रम में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के 02 अनुवादकों एवं 08 अधिकारियों को सूचना अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इस सम्बन्ध में जारी आदेश में पदोन्नत कार्मिकों को वर्तमान तैनाती जनपद/कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश  दिये गये हैं। इनके स्थानान्तरण/ अन्यत्र तैनाती के आदेश  बाद में निर्गत किये जायेंगे।
जिन कार्मिकों को सूचना अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है उनमें कु. दीपा रानी गौड़, श्री दिनेश कुमार, श्री गोविन्द सिंह बिष्ट, श्री गिरिजा शंकर जोशी, श्री अजनेश राणा, श्री मनोज कुमार सती, श्री वीरेन्द्र सिंह राणा, श्रीमती ज्योति सुन्दरियाल, श्री अहमद नदीम तथा कु. जानकी देवी शामिल हैं।
विशेष प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, महानिदेशक सूचना श्री रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक श्री आशीष त्रिपाठी, श्री के.एस. चौहान, उपनिदेशक श्री नितिन उपाध्याय, श्री मनोज श्रीवास्तव, श्री रवि बिजारनियां ने भी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है। सभी पदोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। विशेष प्रमुख सचिव सूचना, महानिदेशक सूचना के साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों का भी पदोन्नत अधिकारियों ने आभार व्यक्त किया है।

Related Posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर SSP हरिद्वार के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित*

*हरिद्वार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन रोशनाबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार की साप्ताहिक परेड…

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

  देहरादून, 05 जून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने शासकीय आवास परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *