किसी भी क्षेत्र की पहचान में वहां की लोक संस्कृति, बोली एवं लोक परम्परा का अहम योगदान होता है- मुख्यमंत्री

    देहरादून समाचार–  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के कलाकारों के दल ने भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखंड में लोक कला एवं लोक संस्कृति को बढ़ावा देने पर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा की लोक परम्परा को आगे बढ़ाने  में कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। किसी भी क्षेत्र की पहचान में वहां की लोक संस्कृति, बोली एवं लोक परम्परा का अहम योगदान होता है। जन चेतना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता में हमारे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
      इस अवसर पर उत्तराखंड के कलाकारों के दल में श्री कमल भंडारी, श्री जितेंद्र पंवार, श्री पदम गुसाईं, श्री रवि गुसाईं एवं अन्य कलाकार मौजूद थे।

Related Posts

विद्युत सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं : प्रबंध निदेशक, यूपीसीएल

  दिनांकः 23 जुलाई, 2026 देहरादून उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी०सी० ध्यानी की अध्यक्षता में आज विद्युत सुरक्षा एवं दुर्घटना रोकथाम सम्बंधी एक उच्चस्तरीय समीक्षा…

एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में माह जून की अपराध गोष्ठी पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में संपन्न

हरिद्वार आज दिनांक 23.07.2026 को सैनिक सम्मेलन के उपरांत पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में माह जून की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। कप्तान नवनीत सिंह द्वारा अपराध गोष्ठी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *