उप जिलाधिकारी लक्सर द्वारा रा0प्रा0वि0 अकबरपुर ऊद का औचक निरीक्षण किया

 हरिद्वार समाचार– उप जिलाधिकारी लक्सर द्वारा रा0प्रा0वि0 अकबरपुर ऊद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में रा0प्रा0वि0 अकबरपुर ऊद में पंजीकृत छात्र संख्या 164 मंे से 130 छात्र उपस्थित पाये गये। विद्यालय के कक्षा, कक्षों की साफ-सफाई के निर्देश उप जिलाधिकारी ने दिये।
इसके पश्चात् रा0उ0प्रा0वि0 अकबरपुर ऊद के निरीक्षण में विद्यालय में पंजीकृत 297 में से 167 छात्र उपस्थित पाये गये। विद्यालय में छात्र संख्या अधिक होने के कारण उप जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि बच्चों को 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ विद्यालय में बुलाया जाये ताकि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन पूरी तरह से किया जा सके।
इसके उपरान्त उप जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय अकबरपुर ऊद का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में वार्डन को निर्देश दिये कि बच्चों के रात्रि बिस्तर को कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार दूरी बनाकर व्यवस्थित किया जाए। साथ ही कमरों में रोशनी कम होने के कारण बल्ब लगाने के भी निर्देश दिये।
तत्पश्चात् उपजिलाधिकारी ने रा0उ0मा0वि0 अकबरपुर ऊद का निरीक्षण करते हुए रमसा के अंतर्गत बालिकाओं के छात्रावास का निरीक्षण किया। छात्राओं को भोजन व्यवस्था के अंतर्गत दी जा रही दाल की गुणवत्ता निम्न स्तर की होने पर उपजिलाधिकारी ने गुणवत्ता सुधारने तथा वार्डन का स्पष्टीकरण करने के निर्देश दिये

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *