13 वर्षीय दिव्यांग भव्य चलने- फिरने, बोलने में है असमर्थ; जिला प्रशासन ने दी वाहन हेतु आर्थिक सहायता

देहरादून दिनांक 18 नवम्बर 2025 आर्यनगर निवासी व्यथित प्रिया वर्मा  ने  जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए बताया कि उनका पुत्र भव्य जो कि 13 वर्ष का है, जो चलने फिरने में असमर्थ है। पुत्र का Pram से चलाती हैं, जो अब टूट चुका है।  पति एक मजदूरी करते है तथा घर में आर्थिक तंगी है। प्रिया ने  पुत्र भव्य की सहायता हेतु परम वाहन लेने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया।
जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी (न्यायिक) देहादून को पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 13 वर्षीय भव्य जिसको चलने फिरने में असमर्थ है व प्रिया के घर की स्थिति अत्यधिक खराब है। दिव्यांग भव्य को परम वाहन दिए जाने हेतु रायफल फण्ड से रू0 10,000/-  की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी है।
13 वर्षीय दिव्यांग भव्य चलने- फिरने, बोलने में है असमर्थ; माता-पिता की आर्थिक स्थिति है खराब; जिला प्रशासन ने रायफल फंड से 10 हजार आर्थिक सहायता चैक प्रदान किया। तथा दिव्यांग बालक की माता प्रिया की आर्थिक स्थिति देखते हुए जिला प्रशासन जल्द ही किसी संस्थान में रोजगार दिलायेगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित  अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *