जिलाधिकारी द्वारा की गई मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा

देहरादून समाचार -जिलाधिकारी द्वारा की गई मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा’’ जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा वीडियोकान्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित करते हुए विभिन्न विभागों को अवशेष योजनाओं को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मा0 मुख्यमंत्री की जो घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं उनकी सूचना जिला विकास अधिकारी कार्यालय को तत्काल प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा विभिन्न कारणों से जो घोषणाएं अभी तक लम्बित है उन कारणों का शीघ्रता से समाधान करते हुए योजनाओं को पूर्ण करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण, पेयजल निगम तथा जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति से सम्बन्धित योजनाओं पर विशेष फोकस करते हुए उनको तेजी से पूरा करने को कहा।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी वि/रा गिरीश चन्द्र गुणवंत, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल सहित लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, जल संस्थान, नलकूप, सिंचाई, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
–0–

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *