प्रथम चरण में चिन्हित 15 स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे 22 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे

देहरादून दिनांक 30 अक्टूबर 2024, जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद देहरादून के अन्तर्गत पल्टन बाजार से धामावाला तक मुख्य 15 स्थानों पर 22 सी०सी०टी०वी० कैमरो के साथ IP Public Adress system with 15 outdoor speaker मय सहवर्ती उपकरणो के अधिष्ठापित किए जाने हेतु मु0-5,03,860/- (पांच लाख तीन हजार आठ सौ साठ रूपये मात्र) की धनराशि का चैक संख्या-000810 के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को प्रेषित किया गया है।इससे पूर्व डीएम ने पल्टन बाजार में व्यापारियों एवं महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टिगत व्यापारियों द्वारा लंबे समय से सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की जा रही थी जिसके लिए जिलाधिकारी ने पूर्व में लगभग 12 लाख की धनराशि निर्गत की थी। अब पर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। पुलिस विभाग से प्रस्ताव प्रस्तुत होते ही जिलाधिकारी ने रुपए 1205606 मात्र की धनराशि जारी कर दी गई थी।  

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *