पौड़ी-9 अक्टूबर 2023 को राजकीय महाविद्यालय कालजी खाल पौड़ी गढ़वाल में करियर से संबंधित सभी छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई करियर काउंसलिंग की कोऑर्डिनेटर डॉ नीति शर्मा ने प्राचार्य जी के निर्देशन में सभी छात्रों को करियर काउंसलिंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त सम्मानित प्राध्यापक उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी जीपी लाखेड़ा जी खंड शिक्षा अधिकारी कलजी खाल तथा अधिकारी उपस्थित रहे सभी सदस्यों ने महाविद्यालय में करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां छात्रों को दें छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया जिनमें तान्या हेमलता मीनाक्षी तथा आना रही तथा मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी कलजी खान जी पी लखेरा जी ने छात्रों को अवगत कराया कि हम अपने जीवन में अपने करियर को किस प्रकार से उज्ज्वल बना सकते हैं इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्रीवास्तव जी ने कहा कि सभी छात्रों को अपना लक्ष्य निर्धारित करना होगा तथा एक निश्चित दिनचर्या के तहत अपने करियर को सही दिशा में ले जाना होगा, इस कार्यक्रम में सभी ने अपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किया जिसमें डॉक्टर बबलू कुमार डॉक्टर राजेश कुमार डॉक्टर निशा चौहान तथा अन्य अतिथियों ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार छात्रों के समक्ष प्रस्तुत किए जिससे सभी छात्रों को अपने करियर का लक्ष्य निर्धारण करने में सहायता अवश्य ही मिलेगी इस अवसर पर करियर काउंसलिंग की कोऑर्डिनेटर डॉ नीति शर्मा ने कहा कि हमें अपने लक्ष्य को निर्धारित करके अपने जीवन में अपनी विशेषता को अपनी स्वयं की प्रतिभा को पहचानना होगा जिससे हम आगे बढ़ सकें इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे
चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज शुरू
*हरिद्वार 17 अप्रैल 2026* चारधाम यात्रा को सुगम,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में…


