पूर्व मुख्य सचिव श्री एस0के0 दास की अन्त्येष्टि खड़खड़ी शमशान घाट पर की गयी,

दिनांक 29 सितम्बर,2023
हरिद्वार: उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्य सचिव श्री एस0के0 दास की अन्त्येष्टि शुक्रवार को पूरे विधि-विधान के साथ खड़खड़ी शमशान घाट पर की गयी, जिन्हें मुखाग्नि उनकी सुपुत्रियों ने दी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने श्री एस0के0 दास को श्रद्धांजलि अर्पित की।
खड़खड़ी शमशान घाट पर पूर्व मुख्य सचिव श्री एस0के0 दास को हरिद्वार (नगर)विधायक श्री मदन कौशिक, पूर्व मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव श्री आनन्दवर्द्धन, सचिव श्री सुरेन्द्र नारायण पाण्डे, सचिव श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी, एडीजी श्री पी0वी0के0 प्रसाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार श्री प्रमेन्द्र डोभाल, श्री विनोद शर्मा(पूर्वआईएएस), वी0सी0 एचआरडीए श्री अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)श्री दीपेन्द्र सिंह नेगी, सचिव एचआरडीए श्री उत्तम सिंह चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की श्री अभिनव शाह, एसपी सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, डिप्टी कलक्टर श्री मनीष सिंह, एसडीएम श्री अजय बीर सिंह चौहान, एसडीएम भगवानपुर श्री जितेन्द्र कुमार, एमएनए रूड़क,ी श्री विजय नाथ शुक्ल, सुश्री रश्मि वर्द्धन, सीएमओ डॉ0 मनीष दत्त, मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भण्डारी, रेडक्रास सचिव डॉ0 नरेश चौधरी, पर्यटन अधिकारी श्री सुरेश यादव, श्री अनिरूद्ध भाटी आदि ने श्रद्धांजलि दी तथा श्री एस0के0 दास की धर्मपत्नी श्रीमती विभा पुरी दास(रिटायर्ड आई0ए0एस0), उनकी सुपुत्रियों तथा शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुये दो मिनट का मौन रखा गया तथा यह दारूण दुःख सहन की शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि श्री एस0के0 दास का विगत 28 सितम्बर,2023 को दिल्ली में निधन हो गया था।
………………………

Related Posts

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं, अधिकांश का मौके पर किया निस्तारण

  मसूरी,13 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार (सेवा पखवाड़ा)’ कार्यक्रम के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *