अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी. एल. शाह ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उदघाटन किया

28 सितम्बर 2023 हरिद्वार : अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी. एल. शाह ने बृहस्पतिवार को होटल फॉरचून गंगा निकट आई मार्ट में ऑल मीडिया जर्नलिस्टस एसोसिएशन उत्तराखण्ड सम्बद्ध ( नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस (इण्डिया) की जनपद हरिद्वार इकाई के तत्वाधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उदघाटन किया l
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री पी. एल. शाह ने कहा कि ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जनपद हरिद्वार इकाई ने जो स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया है, वह अपने आप में एक पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से रक्त दान करने से हार्ट अटैक का जोखिम भी कम होता है। उन्होने कहा कि ऑल मीडिया जर्नलिस्टस एसोसिएशन उत्तराखण्ड की जनपद हरिद्वार इकाई द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन अपने आप में एक सराहनीय कदम है और इस तरह के आयोजन से अन्य संस्थाओं को भी प्रेरणा प्राप्त होगी l ऑल मीडिया जर्नलिस्टस एसोसिएशन उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष ब्रिजेन्द्र हर्ष ने अपने संबोधन में कहा कि हमको यह भावना जन-जन तक पहुंचानी चाहिये कि रक्तदान महादान है, इससे लाखो लोगों की जिंदगी बच सकती है।
इस अवसर पर कार्यक्रम को डायरेक्टर क्रीस्टल वर्ल्ड ज्ञानेश अग्रवाल, समाजसेवी सन्नी कपूर, वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल गर्ग ने भी संबोधित करते हुए रक्त दान के महत्व पर प्रकाश डाला l

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के मौके पर ऑल मीडिया जर्नलिस्टस एसोसिएशन उत्तराखण्ड हरिद्वार इकाई व लक्सर इकाई से जुड़े पत्रकारों व अन्य लोगों ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, महासचिव मनीष कागरान, उपाध्यक्ष मोहन राजा, कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, जाने आलम, लक्सर इकाई अध्यक्ष प्रवीण सैनी, नरेन्द्र प्रधान, नरेश तोमर, मोहित शर्मा, प्रशांत शर्मा, सचिन तिवारी, बबलू थपलियाल, विजयेन्द्र पालीवाल, अमित चौहान, मनीष कुमार पाल, परवेज राय, सुदेश सिंह रावत, अनिल रावत, मधु कांत, विजय बडोनी, जगदीश विरमानी, हर्ष तिवारी, राजेश कुमार, सुरेश भारद्वाज, राजीव कुमार, विशुल चौहान,श्रीमती रीतू चौधरी , संजय कुमार, मित्रापाल, हरप्रीत सिंह, अमित कुमार, रणविजय, राकेश कुमार वर्मा, अर्चना मनवाल, धर्मराज, अमित कुमार मंगोलिया, चंचल तोमर, गुलशन नैयर, राहुल सैनी सहित रक्तदानकर्ता उपस्थित थे। ———

Related Posts

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं, अधिकांश का मौके पर किया निस्तारण

  मसूरी,13 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार (सेवा पखवाड़ा)’ कार्यक्रम के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *