हरिद्वार: नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार श्री दयानन्द सरस्वती ने अवगत कराया है कि हरिद्वार में शहरी निकायों में अन्य पिछड़े वर्ग के सर्वेक्षण की कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में मा० अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य सचिव/अपर सचिव, पंचायतीराज, उत्तराखण्ड के साथ विभागीय अधिकारियों द्वारा शहरी निकायों में अन्य पिछडे वर्ग के सर्वेक्षण कार्यवाही के प्रकरण में जनपद/विकास खण्ड स्तरीय पंचायतीराज एवं शहरी विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार विमर्श, ग्रामीण एवं शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं अन्य हितबद्ध जन सामान्य के साथ आगामी 10 अप्रैल,2023 को सी०सी०आर० मेला नियंत्रण भवन के सभागार में प्रातः 10.00 बजे से 12.30 बजे तक नगर निगम, हरिद्वार, नगर पालिका परिषद, शिवालिकनगर एवं नगर पंचायत सुल्तानपुर-आदमपुर के अन्य पिछड़ा वर्ग के सर्वेक्षण के सम्बन्ध में जनसुनवाई/बैठक आयोजित की गयी है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु यूपीसीएल प्रतिबद्ध : प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी
देहरादून उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज उपभोक्ता शिकायतों के प्रभावी,…

