नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर में भी गणपति की धूम ।

 

हरिद्वार

आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर में छात्रावास के बच्चों द्वारा कई दिन की पूजा सेवा के बाद गणपति विसर्जन किया गया । आज विसर्जन से पहले छात्रों द्वारा गणपति जी की आरती की गई ।  उसके बाद स्टाफ व छात्रों ने ढोल के साथ नाचते गाते नारे लगाते हुए छात्रावास में ही गणपति जी की यात्रा निकाली ।  अंत में गणपति जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया । छात्रावास वार्डन प्रवीण कपिल द्वारा बताया गया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्रावास में मिट्टी से बने गणपति ही बिठाए गए थे । और विसर्जन भी एक टब में पानी ले कर उसमे ही किया गया । इससे छात्रों द्वारा संदेश दिया गया कि मिट्टी के गणपति बनाने व टब में विसर्जन करने से और बाद में उस पानी को गमलों में डालने से हम गंगा जी को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं । इस अवसर पर छात्रावास स्टाफ सहित सभी छात्र उपस्थित रहें।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *