संत जगजीत सिंह का निर्मल अखाड़े से कोई सम्बन्ध नहीं-महंत जसविन्द्र सिंह

हरिद्वार समाचार- श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महन्त जसविंदर सिंह महाराज ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि निर्मल संत पुरा आश्रम के महंत संत जगजीत सिंह का निर्मल भेख से कोई संबंध नहीं है। अखाड़े द्वारा संत जगजीत सिंह का पहले ही बहिष्कार किया जा चुका है। निर्मल भेख को बदनाम करने की साजिश के चलते अखाड़े द्वारा उनको बहिष्कृत किया गया था संत परंपरा एवं अखाड़े की परंपराओं का सही रूप से पालन न किए जाने अखाड़े विरोधी गतिविधियों मैं लिप्त पाए जाने पर श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल द्वारा उन को बर्खास्त किया गया था। अखाड़े अथवा निर्मल भेख से उनका कोई संबंध नहीं है। महेंद्र जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि निर्मल अखाड़े का कोई भी संत निर्मल संत पुरा आश्रम से कोई संबंध नहीं रखता है और अखाड़े के किसी भी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में निर्मल संत पुरा के संतों का पूर्ण रूप से बहिष्कार होने के कारण कोई संबंध नहीं है। संत जगजीत सिंह निर्मल भेख अथवा निर्मल अखाड़े से जुड़े होने का दावा करते हैं जोकि सरासर गलत है महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि जो भी संत निर्मल अखाड़े के खिलाफ संत जगजीत सिंह का साथ देगा अखाड़ा उसके खिलाफ भी कार्यवाही करेगा और उसको भी अखाड़े में घुसने नहीं दिया जाएगा।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *