मां दक्षिण काली भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करती है। -आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरी

 हरिद्वार समाचार
 शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन श्री दक्षिण काली मंदिर में भक्तों को मां भगवती की महिमा से अवगत कराते हुए निंरजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि मां भगवती की आराधना से जीवन भवसागर से पार हो जाता है। भक्तों पर सदैव कृपा करने वाली मां भगवती सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर जीवन के सभी कष्टों को दूर कर देती है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि नौ दिन तक चलने वाले नवरात्रों में विधि विधान से मां के विभिन्न स्वरूपों का पूजन व आराधना करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। साधक के समस्त कष्टों का निवारण हो जाता है। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता हैं और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि संसार में मां की शक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। नवरात्रों में नौ दिनों तक मां दक्षिण काली के दर्शन व पूजा अर्चना करने से सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं। मंदिर में साक्षात रूप से विराजमान मां दक्षिण काली भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करती है। नवरात्रों में मां भगवती का गुणगान करने से साधक के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। जिस भक्त पर मां भगवती की कृपा हो जाती है। उसके जीवन में कोई कष्ट नहीं रहता। उन्होंनें कहा कि नवरात्र में व्रत पूजन करने के साथ बालिकाओं के उत्थान व संवर्द्धन का संकल्प भी सबको अवश्य लेना चाहिए। बालिकाओं को शिक्षा व जीवन में आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करें। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, लाल बाबा, पंडित प्रमोद पांडे, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, कृष्णानंद ब्रह्मचारी, स्वामी अनुरागी महाराज आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *