जन-जन के आराध्य हैं भगवान शिव-आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरी

 हरिद्वार समाचार– निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा है कि भगवान आशुतोष की विधान पूर्वक पूजा करने से मन को शांति मिलती है और शरीर में धार्मिक ऊर्जा का संचार होता है। नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव का विशेष श्रृंगार एवं आरती कर और विश्व कल्याण की कामना महादेव से की गई। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि शिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों को भगवान शिव एवं माता पार्वती दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। देवों के देव महादेव भगवान शिव जन-जन के आराध्य हैं और प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों के हृदय में विराजमान हैं। जो अपने भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उनके सभी मनोरथ पूर्ण करते हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि शिवरात्रि पर्व भक्तों के जीवन में खुशियां लाता है और सभी को सुख समृद्धि प्रदान करता है। भगवान भोलेनाथ करुणा के सागर है। जो संपूर्ण श्रावण मास अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। जो श्रद्धालु भक्त भगवान शिव की शरण में आ जाता है। उसका उद्धार निश्चित तौर पर होता है। इस दौरान आचार्य पवनदत्त मिश्र, लाल बाबा, पंडित प्रमोद पाण्डे, अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, कृष्णानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी, समाजसेवी संजय जैन आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *