पशु बलि निवारण जनचेतना गोष्ठी का आयोजन

 देहरादून समाचार-उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड देहरादून पशुपालन विभाग के सौजन्य से नागथात में आज पशु बलि निवारण जनचेतना गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्टी को संबोधित करते हुए डाॅ0ए0के0 डिमरी, उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, देहरादून ने उपस्थित क्षेत्र वासियों व जनप्रतिनिधियों को मंदिर परिसर में पशु बलि पर रोक संबंधी मा0 उच्च न्यायालय व मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेशों से अवगत कराया साथ ही बिसोई मंदिर में भी जनचेतना हेतु आवाहन किया गया। कार्यक्रम में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की सदस्य श्रीमती रुबिना नितिन अय्यर ने पशुओं के प्रति सहृदय होने व दया करने की सभी से अपील की। मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह चैहान, ग्राम बिसोई ने बताया कि मंदिरों में पशु बलि निवारण की जनचेतना उपस्थित जनमानस द्वारा प्रचारित-प्रसारित होगी सभी इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी करेंगे। कार्यक्रम में ग्राम सभा लाछा जयपाल, पूर्व प्रधान चरण सिंह, सुभाष जोशी, दिल्लेराम आदि ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के डाॅ0 रचित बिश्नोई, डी0पी0 डोभाल, बलदेव तोमर आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 सतीश जोशी ने किया

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *