मां मंशा देवी भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करती है-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

हरिद्वार समाचार– मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा है कि मां की महिमा अपरंपार है जो अपने भक्तों को सुख समृद्धि प्रदान कर उनका संरक्षण करती है। अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक भक्तों का कल्याण कर मां भगवती उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करती है। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर मां मनसा देवी मंदिर के प्रांगण में श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नवरात्रों में की गई मां भगवती की विशेष आराधना से साधक को सहस्र गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है और उसका जीवन सदैव उन्नति की ओर अग्रसर होता है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मां भगवती की आराधना से व्यक्ति के जन्म जन्मांतर के पापों का शमन हो जाता है और जीवन में स्थिरता आती है। सभी मनोविकार दूर होते हैं साथ ही व्यक्ति के अंतः करण की शुद्धि भी होती है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति को सामाजिक दायरा बढ़ाते हुए जीवन में यश और धन की प्राप्ति करनी है तो नवरात्र से बड़ा महापर्व उसके लिए कोई और नहीं है। क्योंकि नवरात्रि के दौरान की गई मां भगवती की उपासना परम कल्याणकारी होती है। इसलिए प्रत्येक साधक को संपूर्ण नवरात्र मां की उपासना अवश्य करनी चाहिए। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मां मनसा देवी बेहद ममतामई एवं करुणामई हैं। जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उनके सभी मनोरथ पूर्ण करती है। जो श्रद्धालु भक्त मां की शरण में आ जाता है। उसका जीवन स्वयं ही सफल हो जाता है। तपोनिधि श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने बताया कि नवरात्रों के पावन अवसर पर मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। 9 दिनों तक अनवरत रूप से चलने वाले विशेष अनुष्ठान में शामिल होने वाले श्रद्धालु भगवती की आराधना कर विश्व कल्याण की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि दो वर्ष से पूरी दुनिया कोरोना महामारी से पीड़ित है। मां मनसा देवी की कृपा से जल्द ही कोरोना महामारी समाप्त होगी और देश दुनिय में खुशहाली व्याप्त होगी। इस अवसर पर स्वामी राज गिरी, स्वामी विनोद गिरी, स्वामी रघु वन, स्वामी मधुर वन आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *