आज सावन का अन्तिम सोमवार है तथा ऐसी मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ श्रावण मास में हरिद्वार में निवास करते हैं-राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य

 हरिद्वार समाचार– राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को पौराणिक सिद्ध पीठ श्री दक्षिण काली मंदिर में सपरिवार पूजा अर्चना की तथा भगवान भोलेनाथ का विधिविधान से रूद्राभिषेक कर  प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिये प्रार्थना की।
इस अवसर पर सिद्ध पीठ श्री दक्षिण काली मन्दिर के महामंडलेश्वर आचार्य कैलाशानन्द गिरी जी महाराज ने श्रावण मास में शिव पूजन एवं रूद्राभिषेक के महात्म्य पर प्रकाश डाला।
राज्यपाल ने कहा कि आज सावन का अन्तिम सोमवार है तथा ऐसी मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ श्रावण मास में हरिद्वार में निवास करते हैं, मेरी भोलेनाथ में अगाध श्रद्धा है, इसलिए आज मैंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की है कि हमारे प्रदेश को कोरोना मुक्त करंे, लोग खुशहाल हों, बच्चे स्वस्थ रहें, सब ओर प्रगति हो। उन्होंने मां गंगा से भी अपना आशीर्वाद बनाये रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे भगवान शिव ने ही मुझे यहां बुलाया है, यहां आकर मन को बड़ी आत्मिक शान्ति प्राप्त हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री बी0के0 मिश्रा, उपजिलाधिकारी श्री अंशुल सिंह, एसडीएम श्री गोपाल सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री एस0के0 झा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *