उत्तराखण्ड राज्य की 10 चैक पोस्टों पर एवं उत्तर प्रदेश/हरियाणा राज्य के 08 समीपवर्ती जिलों में कांवड़ियों हेतु गंगाजल टैंकर से उपलब्ध कराया जाएगा

  हरिद्वार समाचार–  अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन, हरिद्वार श्री बी0के0 मिश्रा ने अवगत कराया कि कोविड-19 के व्यापक संक्रमण के दृष्टिगत उत्तराखण्ड शासन द्वारा कांवड़ मेला-2021 प्रतिबन्धित किया गया है, जिसके सम्बन्ध में उत्तराखण्ड शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि उत्तराखण्ड राज्य की 10 चैक पोस्टों पर एवं उत्तर प्रदेश/हरियाणा राज्य के 08 समीपवर्ती जिलों में कांवड़ियों हेतु गंगाजल टैंकर से उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके क्रम में दिनांक 26.07.2021 को जनपद बिजनौर एवं मुज्जफरनगर में 1-1 टैंकर गंगाजल उपलब्ध कराया जा चुका है। जनपद करनाल में दिनांक 27.7.2021 को टैंकर के माध्यम से गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। उत्तराखण्ड राज्य के 10 बार्डर चैक पोस्टों पर कांवड़ियों हेतु 10 टैंकर गंगाजल दिनांक 26.07.2021 उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त जनपद यमुनानगर एवं जनपद सहारनपुर से वार्ता की जा रही है। उनकी मांग के अनुसार शीघ्र ही गंगाजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *