जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर ने मंगलवार की सायं हरकीपैड़ी के निकट म कांवड़ियों के सुविधार्थ हरियाणा के यमुनानगर के लिये पवित्र गंगा जल के टैंकर भेजे

हरिद्वार समाचार – जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर ने मंगलवार की सायं हरकीपैड़ी के निकट मेला नियंत्रण भवन(सी0सी0आर0) से कांवड़ियों के सुविधार्थ हरियाणा के यमुनानगर के लिये पवित्र गंगा जल के टैंकर को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर बोलते हुये जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर ने कहा कि कांवड़ मेला इस साल कोविड के मद्देनजर प्रतिबन्धित होने के कारण हरिद्वार से उत्तर प्रदेश व हरियाणा के विभिन्न बाॅडर जनपदों को पवित्र गंगा जल टैंकरों के माध्यम से भिजवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बार्डरों में 10 टैंकर भिजवाये जा चुके हैं तथा पवित्र गंगा जल की बाॅर्डर एरिया से काफी मांग भी हो रही है तथा अभी तक 40 टैंकर हम भिजवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं व कोविड को देखते हुये पवित्र गंगा जल विभिन्न जगहों में भेजा जा रहा है ताकि कांवड़ियों को विभिन्न नजदीकी क्षेत्रों में ही पवित्र गंगा जल उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि उत्तराखण्ड राज्य की 10 चैक पोस्टों पर एवं उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा राज्य के आठ समीपवर्ती जिलों में कांवड़ियों हेतु पवित्र गंगा जल टैंकरों के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा।
इस अवसर पर एडीएम श्री बी0के0 मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता जल निगम श्री मदन सेन वर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *