हरिद्वार समाचार– होली के पूर्व दिवस पर हरिद्वार जनपद में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में उत्तराखंड क्रांति दल की भागीदारी व रणनीति पर चर्चा हेतु एक बैठक डेंसो चौक सिडकुल हरिद्वार पर हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई साथ ही कार्यकर्ताओं ने होली मिलन किया और उक्रांद की ओर से सभी हरिद्वार जनपदवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
जिलाध्यक्ष राजीव देशवाल ने बताया कि उत्तराखंड क्रांति दल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में अपनी भागीदारी करेगा। उक्रांद केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने हरिद्वार जनपद में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में भागीदारी व रणनीति बनाने के लिये एक तीन सदस्यीय कमेटी बनायी है जिसमें उक्रांद केंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र वशिष्ठ, सरिता पुरोहित, केंद्रीय महामंत्री ब्रजबीर सिंह है जो अधिकारिक प्रत्याशियों का चयन व प्रचार इत्यादि करेंगे। उक्रांद के आधिकारिक प्रत्याशी बनने के लिए आवेदन पत्र का वितरण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
उक्रांद केंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र वशिष्ठ, सरिता पुरोहित, केंद्रीय महामंत्री ब्रजबीर सिंह ने संयुक्त रूपसे कहां हैं कि अधिकारिक प्रत्याशी बनने के लिए आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर देना होगा जो जिलाध्यक्ष उक्रांद द्वारा वितरित होगा तथा अग्रेषित होना चाहिये। जो भी आवेदन उक्रांद की नीति व योग्यता पर खरा उतरेगा वही उक्रांद का अधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया जायेगा।
जिलाध्यक्ष राजीव देशवाल कहा है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में उक्रांद अधिकारिक प्रत्याशी अच्छा प्रदर्शन करेंगे क्योंकि गावों में उक्रांद की ओर लोग आकर्षित होने लगे हैं और समझ रहे हैं कि उत्तराखंड क्रांति दल ने जिस अवधारणा से उत्तराखंड राज्य की लडाई लडी व उनके हित में ही है धीरे धीरे राष्ट्रीय दलों से मोहभंग हो रहा है क्योंकि राष्ट्रीय दलों द्वरा राज्य की राजनीति को कठपुतलियों की तरह उपयोग करते हैं।    
जिलाध्यक्ष राजीव देशवाल ने जनता से आह्वान किया है कि इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में जनता अपने बीच से ऐसा प्रत्याशी दे जो उनका जनप्रतिनिधी बनकर कार्य करे नकि दिल्ली में बैठे आकाओं के इशारों पर काम करे इसका सबसे बडा उदाहरण अभीहाल में दिल्ली से मुख्यमंत्री का थोपा जाना।
हरिद्वार जनपद में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 की बैठ्क में केंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र वशिष्ठ, सरिता पुरोहित, केंद्रीय महामंत्री ब्रजबीर सिंह, सुरेश कुमार, गौरव गुजर्र,धर्मेंद्र यादव, नीरज धीमान,प्रदीप कुमार,तरुण जोशी, ललिता तनेजा, विकास गोस्वामी, गीता सैनी, सुनील कश्यप, मनोज कुमार आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *