मेलाधिकारी(स्वास्थ्य) के निर्देशन में मेला नियंत्रण भवन (सी0सी0आर0) स्थित सभी कार्यालयों को सेनेटाइज किया गया।

 हरिद्वार समाचार– मेलाधिकारी दीपक रावत के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को डाॅ0 अर्जुन सिंह सेंगर मेलाधिकारी(स्वास्थ्य) के निर्देशन में मेला नियंत्रण भवन (सी0सी0आर0) स्थित सभी कार्यालयों को सेनेटाइज किया गया।
सेनेटाइज किये जाने की प्रक्रिया के तहत मेलाधिकारी दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल, अपर मेलाधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र, हरवीर सिंह, रामजी शरण शर्मा, उप मेलाधिकारी अंशुल सिंह, किशन सिंह नेगी, दयानन्द सरस्वती, जोनल मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार पाण्डे, सेक्टर मजिस्ट्रेट, विशेष कार्याधिकारी कुम्भ मेला महेश शर्मा के कक्षों सहित मेला नियंत्रण भवन के सभी कार्यालयों को सेनेटाइज किया गया।
मेलाधिकारी दीपक रावत ने सम्बन्धित अधिकारियों खासतौर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोविड उपयुक्त व्यवहार चाहे-वह मास्क पहनना हो, हाथ धोना हो, सामाजिक दूरी का पालन हो आदि की जानकारी श्रद्धालुओं, जन-जन तक पहुंचाने के लिये सक्रिय भूमिका निभाने को कहा है ताकि कोराना का संक्रमण कम से कम फैल सके

Related Posts

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, देहरादून में योग एवं आरोग्य शिविर का सफल आयोजन

  देहरादून/ हरिद्वार, 23 जून। द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून में आज अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु एक विशेष योग एवं आरोग्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *