जनपद में14 मृत पक्षियों में से केवल एक पक्षी में ही बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है-जिलाधिकारी 

 हरिद्वार समाचार– जिलाधिकारी  सी रविशंकर ने जनपद में बर्ड फ्लू की स्थिति पर पत्रकार वार्ता अपने रोशनाबाद कार्यालय में की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि जिले में वन क्षेत्र में विभाग को 14 पक्षी मृत मिले थे। सभी  पक्षियों के सैंपल बर्ड फ्लू की जांच के लिए भेजे गये थे, 14 मृत पक्षियों में से केवल एक पक्षी में ही बर्ड फ्लू की पुष्टि जांच में हुई है। सैंपल पाॅजिटिव आने के बाद से जिला प्रशासन, वन विभाग ने बर्ड फ्लू की स्थिति पर नियंत्रण के लिए बनायी गयी रणनीति से अवगत कराया। उन्होंनंे हैल्पलाइन नम्बर 01334-239978, 906881161 जारी किया। इस नम्बर पर कोई भी व्यक्ति किसी पक्षी के संक्रमणग्रस्त होने की सम्भावना एवं पक्षियों के मृत पाये जाने की सूचना कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि फ्लू को जनपद में नियंत्रित करने के लिए पशु चिकित्सा विभाग की ओर से पोल्ट्री उत्पादों की संैपलिंग शुरू कर दी गयी है। अभी तक विभिन्न स्थानों से 54 मुर्गियों के सैंपल जांच को भेजे गये थे जिनमें से किसी भी सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि पोल्ट्री उत्पादों में संक्रमण का विस्तार अभी तक जनपद में नहीं हुआ है। भविष्य में संक्रमण की सम्भावना को रोकने के लिए लोगों के बीच प्रचार-प्रसार की रणनीति बनायी जा रही है।
संक्रमण को रोकने के लिए 16 रैपिड रिस्पाॅस टीमो का भी गठन किया जा रहा है। ये टीमें बड़ी संख्या मे पाॅल्ट्री फार्म से सैंपलिंग करेंगी। प्राथमिकता के आधार पर नदियांे के किनारे वाले क्षेत्रों में बने पोल्ट्री फार्म पर सैंपलिंग टेस्टिंग की जायेगी तथा लोगों में जागरूकता बढ़ाये जायेगी। पशु चिकित्सा विभाग की ओर से चिकन और अण्डा प्रयोग विधि के सम्बंध में दिशा निर्देश जारी किये जायेगे।

 
 
 
 

Related Posts

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, देहरादून में योग एवं आरोग्य शिविर का सफल आयोजन

  देहरादून/ हरिद्वार, 23 जून। द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून में आज अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु एक विशेष योग एवं आरोग्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *