फर्जी एन्ट्री एवं फर्जी रिजल्ट देने हेतु गठजोड़ कर उत्तराखण्ड राज्य को भारी वित्तीय हानि पहुंचाने की जांच

हरिद्वार समाचार– हरिद्वार महाकुम्भ-2021 में कोविड-19 की रैपिड एंटीजन/आर0टी0पी0सी0आर0 टेस्ट करने वाली संस्था ‘‘मैक्स काॅरपोरेट सर्विस कुम्भ मेला’’ एवं नलवा लैबोरेट्रीज प्राईवेट लिमिटेड हिसार एवं डा0लालचंदानी लैब दिल्ली के द्वारा सैंपल कलेक्शन की फर्जी एन्ट्री एवं फर्जी रिजल्ट देने हेतु गठजोड़ कर उत्तराखण्ड राज्य को भारी वित्तीय हानि पहुंचाने की जांच मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार की अध्यक्षता में गठित जांच समिति द्वारा की जा रही है।
सन्दर्भित प्रकरण में जनसामान्य अथवा संस्था/लैब से सम्बन्धित किसी व्यक्ति को अपना पक्ष/साक्ष्य प्रस्तुत करने हैं तो वह 07 दिवस के भीतर जांच समिति अध्यक्ष/मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार कक्ष, विकास भवन रोशनाबाद में अपनी आपत्ति/पक्ष पंजीकृत डाक/मेल आई0डी cdorti.har@gmail.com अथवा स्वयं उपस्थित होकर दर्ज करा सकते हैं

Related Posts

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, देहरादून में योग एवं आरोग्य शिविर का सफल आयोजन

  देहरादून/ हरिद्वार, 23 जून। द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून में आज अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु एक विशेष योग एवं आरोग्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *