कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु मास्क एवं सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करना एक महत्वपूर्ण हथियार है-जिलाधिकारी

देहरादून समाचार-संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी एस.ओ.पी में वर्णित प्राविधानों का पालन करवाने के निर्देश समस्त उप जिलाधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी समस्त विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभागीय योजना के संचालन के दौरान विभिन्न माध्यमों से कोविड-19 संक्रमण के बचाव एवं जागरूकता सम्बन्धी गतिविधियां संचालित करते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषदों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर्यटन स्थलों, पार्कों एवं अन्य प्रमुख स्थानों में साफ-सफाई के साथ ही नियमित कीटनाशक दवा, फाॅगिंग सोडियम हाइपोक्लोराइट आदि दवाओं का छिड़काव करायें।
जिलाधिकारी ने जनमानस से कहा कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु मास्क एवं सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करना एक महत्वपूर्ण हथियार है, यदि हम इन दो आदतों को अपने जीवन में आत्मसात् कर लें तो कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में जल्द ही विजय प्राप्त कर लेंगे। उन्होंने सभी जनमानस से अपेक्षा करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों, बाजारों भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का उपयोग के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें।
जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 279 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 23135 हो गयी है, जिनमें कुल 20231 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1850 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जांच हेतु कुल 3473 सैम्पल भेजे गये।
आज जनपद के आशारोड़ी चैक पोस्ट पर अन्य राज्यों से आने वाले 242, जिनमें 02 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटव प्राप्त हुई, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 24 आरटीपीसीआर तथा 42 एंटीजन सैम्पल लिए गए,जिनमें 01 व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई, रेलवे स्टेशन पर 753 सैम्पल लिए गए, जिनमें 1 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त आईएसबीटी पर 04 एवं कुल्हाल चैक पोस्ट पर 16 सैम्पल लिए गए, जिनमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 60 व्यक्तियों के चालान किए गए।

Related Posts

महर्षि सुश्रुत जयंती पर विशेष

हरिद्वार। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के स्वर्णिम इतिहास में महर्षि सुश्रुत का नाम अद्वितीय सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्हें विश्व का प्रथम शल्य चिकित्सक (Father of Surgery) माना जाता…

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *