सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में मास्क, फेश कवर का उपयोग करें-जिलाधिकारी

देहरादून समाचार- कोविड-19 संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने नगर मजिस्टेªट सहित समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत प्रभावी सर्विलांस के साथ ही कान्टेकट ट्रेसिंग के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने समस्त उप जिलाधिकारियो को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग ना करने और सामाजिक दूरी के मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनमानस से अपेक्षा की है कि सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में मास्क, फेशकवर का उपयोग करें तथा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु केन्द्र एवं राज्य सकार के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए संक्रमण की रोकथाम में प्रशासन को सहयोग दें। जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई अभियान के साथ ही नियमित कीटनाशक दवा, फाॅगिंग सोडियम हाइपोक्लोराइड आदि का छिड़काव कराएं।
जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 239 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 22149 हो गयी है, जिनमें कुल 19673 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1484 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जांच हेतु कुल 3934 सैम्पल भेजे गये।
आज जनपद के आशारोड़ी चैक पोस्ट पर अन्य राज्यों से आने वाले 559, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 27 आरटीपीसीआर तथा 50 एंटीजन सैम्पल किए गए, कुल्हाल चैक पोस्ट पर 40 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए, रेलवे स्टेशन पर 300 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए, जिनमें सभी स्थानों पर सभी सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 211 व्यक्तियों के चालान किए गए। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में वृहद्ध स्तर पर सेनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है

Related Posts

देश में पहली बार पतंजलि ने जनजातीय समुदाय को जियो टैगिंग से किया मैपिंग, यह बड़ा कठिन और अनूठा कार्य रहा

हरिद्वार: उत्तराखंड में अब तक 1300 औषधीय पौधों का रिकार्ड मिलता है। लेकिन अकेले पतंजलि ने जनजातीय क्षेत्रों के महज पांच जिलों में अध्ययन करके 1011 पौधों को खोज निकाला…

जनपद में डेंगू से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु न हो, सभी व्यवस्थाएं रहें सुदृढ़ – जिलाधिकारी

  *हरिद्वार 16 मई 2026* राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर डेंगू के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में संबंधित विभागों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *