कुछ राज्यों में कोरोना बीमारी का ग्राफ फिर से बढ़ गया है, जिसके दृष्टिगत तृतीय लहर आने की पूर्ण सम्भावना है-जिलाधिकारी

 हरिद्वार समाचार– जिलाधिकारी हरिद्वार, श्री विनय २ांकर पाण्डेय एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार, डॉ0 एस0के0 झा ने बताया कि जनपद में कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य गतिमान है। यह टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है। किसी भी भ्रामक सूचना के कारण कोविड-19 टीकाकरण न करवाया जाना कोविड महामारी को बढ़ावा देता है। जनपद हरिद्वार में जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिनांक 17 सितम्बर, 2021 को महा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
इस संबंध में जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय २ांकर पाण्डेय एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ0 एस0के0 झा ने जनपद के समस्त 18 वर्ष से ऊपर के लाभार्थिंयों से अपील की है कि दिनांक 17 सितम्बर 2021 को अपने निकटवर्ती टीकाकरण स्थलों में जाकर अपना कोविड-19 टीकाकरण अवश्य करवायें।
उन्होंने यह भी अपील की है कि जिन लाभार्थिंयों ने द्वितीय डोज नहीं लगवाई है, वह अपनी द्वितीय डोज सर्वोच्च प्राथमिकता पर लगवायें और कोविड-19 बीमारी से स्वयं को तथा समाज को सुरक्षित करें। उन्होंने कहा कि इसके प्रति लापरवाही न बरते। कुछ राज्यों में कोरोना बीमारी का ग्राफ फिर से बढ़ गया है, जिसके दृष्टिगत तृतीय लहर आने की पूर्ण सम्भावना है।
महा टीकाकरण अभियान में कोविड-19 वैक्सीन लगाने से वंचित लाभार्थी कोविड-19 वैक्सीन लगवाकर अपने आप को सुरक्षित बनाये तथा अन्य लाभार्थी जिसने अभी तक कोविड-19 वैक्सीन की कोई भी डोज नहीं लगवाई है, उसे भी प्रेरित करें कि महा टीकाकरण अभियान में अपने निकटवर्ती टीकाकरण स्थलों  में जाकर आशा एवं ए0एन0एम0/वैक्सीनेशन टीम के सहयोग से अपना कोविड-19 टीकाकरण अवश्य करवायें

Related Posts

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, देहरादून में योग एवं आरोग्य शिविर का सफल आयोजन

  देहरादून/ हरिद्वार, 23 जून। द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून में आज अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु एक विशेष योग एवं आरोग्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *