मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उप जिला चिकित्सालय रुड़की में 10 बेड के आईसीयू एवं 500 लीटर प्रति मिनट के 2 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया

     रूडकी /हरिद्वार–   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उप जिला चिकित्सालय रुड़की में 10 बेड के आईसीयू एवं 500 लीटर प्रति मिनट के 2 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया। रुड़की उप जिला चिकित्सालय में 02 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से 10 आईसीयू बेड की व्यवस्था राज्य आपदा मोचन निधि मद से की गई है। जिन 2ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना की गई है, उनमें से एक पीएम केयर फंड से निर्मित तथा एक प्लांट की स्थापना सीएसआर मद से की गई है। इसके अलावा 4400 लीटर की क्षमता के मेडिकल लिक्विड ऑक्सीजन की स्थापना भी चिकित्सालय में की गई है।
     इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री प्रदीप बत्रा, श्री संजय गुप्ता, मेयर श्री गौरव गोयल, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे

Related Posts

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, देहरादून में योग एवं आरोग्य शिविर का सफल आयोजन

  देहरादून/ हरिद्वार, 23 जून। द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून में आज अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु एक विशेष योग एवं आरोग्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *