उत्तराखंड में चार माह में शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया जाएगा-मुख्यमंत्री

 देहरादून समाचार-प्रधानमंत्री  के नेतृत्व मे देश में चल रहा दुनिया का सबसे बङा कोविड टीकाकरण अभियान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगले चार माह में उत्तराखण्ड में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने एक्सिस बैंक द्वारा दिये गये आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स के वाहन को फ्लैग ऑफ किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से एक्सिस बैंक द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को प्रदान किए गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के वाहन का फ्लैग ऑफ किया। एक्सिस बैंक द्वारा स्वास्थ्य विभाग को 31 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्सिस बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड के दौरान एक्सिस बैंक द्वारा जनसेवा के अनेक कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। देशभर में कोविड टीकाकरण तेजी से चल रहा है। उत्तराखंड में चार माह में शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं उत्तराखंड की जनता के सहयोग से प्रदेश को आगे बढ़ाया जा रहा है। राज्य सरकार जनता की साझीदार के रूप में कार्य कर रही है। इस अवसर एक्सिस बैंक के श्री डी.के दास, श्री विवेक, श्री रघुवीर सिंह चैहान, श्री नितिन गुप्ता, श्री पंकज रावत उपस्थित थे

Related Posts

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, देहरादून में योग एवं आरोग्य शिविर का सफल आयोजन

  देहरादून/ हरिद्वार, 23 जून। द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून में आज अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु एक विशेष योग एवं आरोग्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *