राजकीय प्राथमिक विद्यालय संघीपुर मे कोरोना वैक्सीन हेतु 45+ आयु वर्ग हेतु शिविर

 हरिद्वार समाचार-राजकीय प्राथमिक विद्यालय संघीपुर* ब्लॉक बहादराबाद मे कोरोना वैक्सीन हेतु 45+ आयु वर्ग हेतु शिविर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाया गया! इस शिविर को सफल बनाने के लिए पूर्व ग्राम प्रधान श्री शहजाद  के निर्देशन में राजकीय प्राथमिक विद्यालय sanghipur के श्री विपिन कुमार ,श्री mursleen एवं संतोष चौहान, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गढ़ी के श्री  कुलदीप कुमार ,श्री संजय कुमार ,श्री हरेंद्र कुमार ,श्री तोहिद उल्ला खां एवं श्री संजीव कुमार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय garhi sanghipur श्री संजीव कुमार, श्रीमती अनीता एवं श्रीमती गुलशन जहां राजकीय कन्या इंटर कॉलेज sanghipur से श्रीमती असीमा विश्वास एवं  समस्त स्टाफ द्वारा शिविर को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किया गया !जिसके परिणाम स्वरूप कुल 325 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन हुआ जो की *उत्तराखंड के किसी एक सेंटर पर वैक्सीनेशन की अधिकतम संख्या का रिकॉर्ड है!* इसके साथ-साथ यह भी बताना आवश्यक है की वैक्सीन खत्म होने के कारण कम से कम 50 व्यक्ति जो लाइन में थे उनका वैक्सीनेशन नहीं हो पाया है! इस कार्य को सफल बनाने हेतु खंड शिक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार चौधरी एवं क्षेत्र के संकुल समन्वयक अजय विरमानी द्वारा विशेष प्रयास किया गया! स्वास्थ्य विभाग की टीम ,इलाके के लेखपाल एवं सेक्रेटरी महोदय का कार्य सराहनीय रहा!

Related Posts

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, देहरादून में योग एवं आरोग्य शिविर का सफल आयोजन

  देहरादून/ हरिद्वार, 23 जून। द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून में आज अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु एक विशेष योग एवं आरोग्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *