कैबीनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री सतपाल महाराज ने प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में क्वारंटीन सेन्टर के लिए 100 कमरे एवं 200 बेड़ जिला प्रशासन हरिद्वार को समर्पित किये

 हरिद्वार समाचार– कैबीनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री सतपाल महाराज ने प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में क्वारंटीन सेन्टर के लिए 100 कमरे एवं 200 बेड़ जिला प्रशासन हरिद्वार को समर्पित किये। उन्होंने बताया कि इसमें एम्बुलेन्स एवं भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गयी है। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 महामारी के दौर में हम सभी को मिलजुल कर एक दूसरे का सहयोग करना है। उन्होंने सभी से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी सेवा यही है कि सभी अपना वैक्सीनेशन करायें। वर्तमान में प्रेमनगर आश्रम में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना वजह आॅक्सीजन सिलेंडर घरों में स्टोर न करें। उन्होंने जिला प्रशासन को नकली दवाओं एवं कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी हरिद्वार श्री सी0 रविशंकर ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्वारंटीन सेंटर बनाये जा रहे हैं। प्रेमनगर आश्रम में शुरू किये गये क्वांरटीन सेन्टर से हरिद्वार शहर के लिए बड़ी राहत रहेगी।
इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, विधायक ज्वालापुर श्री सुरेश राठौर, विधायक रानीपुर श्री आदेश चैहान, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री जयपाल सिंह चैहान, सीएमओ हरिद्वार श्री एस0के0 झा, एसडीएम श्री गोपाल सिंह चैहान, तहसीलदार हरिद्वार श्री आशीष घिल्डियाल, जिला पर्यटन अधिकारी श्रीमती सीमा नौटियाल आदि उपस्थित थे।

Related Posts

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, देहरादून में योग एवं आरोग्य शिविर का सफल आयोजन

  देहरादून/ हरिद्वार, 23 जून। द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून में आज अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु एक विशेष योग एवं आरोग्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *